सवाल-जवाब
जो सबसे ज़्यादा पूछा जाता है। कोई सवाल यहाँ न मिले तो नीचे WhatsApp पर पूछ लो — जवाब हम ही देंगे।
काफल पाको क्या है?
उत्तराखंड का एक सार्वजनिक फोटो लीडरबोर्ड। आप अपनी फोटो अपने ब्लॉक, अपने जिले और पूरे उत्तराखंड के बोर्ड पर लगाते हो, और आपके अपने लोग आपको ऊपर पहुँचाते हैं।
रैंक कैसे तय होती है?
सिर्फ़ मिले हुए कुल सपोर्ट से — और किसी चीज़ से नहीं। बराबर राशि पर पुरानी लिस्टिंग आगे रहती है। किसी बोर्ड पर No.1 बनने के लिए अभी वाले No.1 से कम से कम ₹10 ज़्यादा चाहिए।
₹11 में क्या मिलता है?
तीनों बोर्ड पर आपकी फोटो और नाम, शेयर करने लायक अपना प्रोफ़ाइल पेज और पोस्टर, और एक प्राइवेट लिंक जिससे आप कभी भी फोटो बदल या हटा सको। हर पेमेंट की रसीद मिलती है।
सपोर्ट का पैसा क्या उस व्यक्ति को मिलता है?
नहीं। यह बोर्ड पर जगह और रैंक के लिए साइट का शुल्क है — किसी व्यक्ति को पैसा नहीं भेजा जाता।
क्या इसमें कोई इनाम, लॉटरी या सट्टा है?
नहीं। नतीजे के आधार पर किसी को नकद, वाउचर या पैसे जैसी कोई चीज़ नहीं मिलती। यह अपनी पहचान और मनोरंजन के लिए है।
किसी और को सपोर्ट कैसे करें?
उनके पेज पर जाकर, ₹11 से। हर पेमेंट उनके कुल में जुड़ता है और रैंक ऊपर ले जाता है। एक बार में ज़्यादा से ज़्यादा ₹50,000।
पैसे वापस मिलते हैं?
सेवा तुरंत मिल जाती है, इसलिए आम तौर पर पेमेंट वापस नहीं होते — भले बाद में कोई आपसे आगे निकल जाए। लेकिन अगर पैसे कट गए और लिस्टिंग या सपोर्ट नहीं दिखा, या दो बार कट गए, तो 7 दिन के अंदर पेमेंट ID के साथ kafalpako.in@gmail.com पर लिखो — जाँच के बाद 5–7 कामकाजी दिनों में वापस।
मेरा प्राइवेट लिंक खो गया, अब?
फोटो लगाते समय मोबाइल नंबर दिया था, तो लिंक वापस पाओ पर वही नंबर डालो — कोड आ जाएगा। नंबर नहीं दिया था तो kafalpako.in@gmail.com पर लिखो।
फोटो या नाम कैसे बदलूँ? लिस्टिंग कैसे हटाऊँ?
अपने प्राइवेट लिंक वाले मैनेज पेज से — वहीं से बदल भी सकते हो और हटा भी। हटाने पर फोटो सर्वर से मिट जाती है, लेकिन दिया हुआ पैसा वापस नहीं होता।
क्या मेरा मोबाइल नंबर सबको दिखेगा?
नहीं। नंबर किसी को नहीं दिखता। वह सिर्फ़ लिंक वापस पाने का कोड भेजने के काम आता है, और लिस्टिंग हटाने पर वह भी मिट जाता है।
पेमेंट सुरक्षित है?
पेमेंट Cashfree के ज़रिए होते हैं — UPI, कार्ड या नेटबैंकिंग। आपके कार्ड, UPI या बैंक की जानकारी न हम देखते हैं, न रखते हैं।
कैसी फोटो लगा सकते हैं?
सिर्फ़ अपनी, या ऐसे बालिग व्यक्ति की जिसने इजाज़त दी हो। 18 साल से कम उम्र का कोई नहीं। अश्लील, हिंसक, नफ़रत फैलाने वाली, पार्टी या चुनाव से जुड़ी, या किसी को परेशान करने वाली फोटो नहीं। नाम और टैगलाइन में फ़ोन नंबर या पता नहीं।
कोई गलत फोटो दिखे तो?
उस पेज पर "इस फोटो की शिकायत करें" दबाओ, या पेज का लिंक kafalpako.in@gmail.com पर भेजो। नियम तोड़ने वाली लिस्टिंग हटा दी जाती है और उसका पैसा वापस नहीं होता।
आज और हफ़्ते वाली रैंक कब रीसेट होती है?
आज वाली रोज़ आधी रात (IST) को, और हफ़्ते का ताज हर सोमवार। कुल सपोर्ट वाली रैंक कभी रीसेट नहीं होती।
अब भी कुछ पूछना है?
सीधे पूछो — फोटो, रैंक, पेमेंट, कुछ भी।