हमारे बारे में
काफल पाको 🍒 एक छोटा-सा साइड प्रोजेक्ट है: न विज्ञापन, न लॉगिन, न कोई इनाम। बस अपनी फोटो लगाओ और अपने ब्लॉक का हिमालय बनो 🏔️ — बस इतना ही।
आइडिया कहाँ से आया?
यह outbid.lol से प्रेरित है — एक पब्लिक लीडरबोर्ड जहाँ रैंक सिर्फ़ इस बात से तय होती है कि किसने कितना दिया। हमने सोचा: यही मज़ा पहाड़ों में क्यों न हो? तो बना काफल पाको — जहाँ उत्तराखंड के 13 जिलों और 95 ब्लॉकों के लोग अपनी फोटो लगाते हैं, और भुला-दीदी, ददा-बौजी उन्हें सपोर्ट करके चोटी तक पहुँचाते हैं।
हम outbid.lol से जुड़े नहीं हैं — बस उनके आइडिया के फ़ैन हैं। 🙏
फिर यह लाइव हुआ
पहली फोटो 20 सितंबर 2026 को 04:37 PM पर बोर्ड पर आई।
अब तक क्या-क्या हुआ:
नियम सीधे हैं
- 🏔️ रैंक सिर्फ़ सपोर्ट से तय होती है — और किसी चीज़ से नहीं।
- 💪 कोई भी किसी को ₹11 से सपोर्ट कर सकता है; No.1 के लिए ₹10 ज़्यादा चाहिए।
- 👑 हर सोमवार हफ़्ते का ताज नए सिरे से शुरू होता है।
- 🚫 कोई नकद इनाम, सट्टा या दांव नहीं — सिर्फ़ शान और ताज।
बनाने वाले के बारे में
पैलाग 🙏 मैं सिद्धार्थ राणा हूँ — पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), और दिल से पहाड़ी। मैं उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से हूँ 🏞️
काफल पाको मेरा एक साइड प्रोजेक्ट है, जो outbid.lol से प्रेरित होकर बनाया — ताकि हमारे पहाड़ के लोग भी मज़े-मज़े में अपने गाँव, ब्लॉक और जिले का नाम ऊँचा कर सकें।
ऐसे और प्रोजेक्ट्स के लिए सपोर्ट करते रहिए! अपनी फोटो लगाइए, दोस्तों के साथ शेयर कीजिए — आपका हर सपोर्ट मुझे पहाड़ के लिए और नई चीज़ें बनाने की हिम्मत देता है। ❤️
— Siddharth Rana, CA · Uttarkashi, Uttarakhand
📸 अपनी फोटो लगाओ पूरे नियम पढ़ो
बनाया सिद्धार्थ राणा ने, देवभूमि उत्तराखंड से ❤️ · सवाल या सुझाव: siddharthranarajput@gmail.com